उत्तर प्रदेश वन निगम द्वारा विकसित कृषक वृक्ष ग्राहक बाजार
माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रतिबद्ध है | प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि तथा कृषकों का अहम योगदान है |
उत्तर प्रदेश वन निगम द्वारा किसानों की आय दोगुनी किये जाने, उनकी निजी भूमि पर खड़े वृक्षों का उचित मूल्य उपलब्ध कराने तथा निजी वृक्षों के निस्तारण में बिचौलियों की भूमिका समाप्त किये जाने के उद्देश्य से कृषको के सहायतार्थ वेब पोर्टल "कृषक वृक्ष क्रय-विक्रय पोर्टल" का विकास कराया गया है| उत्तर प्रदेश वन निगम द्वारा विकसित "कृषक वृक्ष क्रय-विक्रय पोर्टल" वेब पोर्टल प्रदेश के किसानो को अपनी निजी भूमि पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करने तथा उनकी आय में वृद्धि कर उन्हें स्वावलंबी होने में सहायक होगा |
"कृषक वृक्ष क्रय-विक्रय पोर्टल" वेब पोर्टल के माध्यम से समस्त कृषको को अपनी निजी भूमि पर लगे वृक्षों के संबंध में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी | इस पोर्टल पर उन्हें वृक्षों के अनुमानित मूल्य के साथ-साथ वृक्षों का क्रय करने एवं उनका उचित मूल्य देने वाले क्रेताओं से संपर्क करने का भी अवसर प्राप्त होगा | वेब पोर्टल के माधयम से कृषक तथा विक्रेता बिना किसी माध्यम के सीधे संपर्क में आ सकेंगे | मध्यस्थों की कोई भूमिका न रहने के कारण कृषको को उनके वृक्षों का उचित तथा अधिकतम मूल्य प्राप्त होगा | इस वेब पोर्टल के उत्तर प्रदेश वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से लिंक होने के कारण कृषको को वृक्षों के कटान के संबंध में नियमो तथा निर्देशों की जानकारी सुलभ होने के साथ-साथ वृक्षों के पातन परमिट प्राप्त करने के संबंध में सुविधा होगी |